फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun:  फुटबाल प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स हॉस्टल, हरिद्वार और रुद्रप्रयाग की टीम जीती, नौ को खिताबी मुकाबला

Thu, 07 Nov 2024 11:16 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

दून में राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिता का पहला मैच ऊधमसिंह नगर तथा स्पोर्टस कॉलेज, पिथौरागढ़ के मध्य खेला गया।
 
विज्ञापन
फुटबॉल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला खेल कार्यालय की ओर से आयोजित अंडर-19 बालक वर्ग की राज्य स्तरीय आमंत्रण फुटबाल प्रतियोगिता का बुधवार को शुभारंभ किया गया। पहले दिन स्पोर्ट्स हॉस्टल देहरादून, हरिद्वार और रुद्रप्रयाग की टीम ने जीत से शुरूआत की। पवेलियन ग्राउंड में शुरू हुई प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी अभिनय शाह ने बतौर मुख्य अतिथि की।

विज्ञापन


प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला नौ नवंबर को खेला जाएगा। राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिता का पहला मैच ऊधमसिंह नगर तथा स्पोर्टस कॉलेज, पिथौरागढ़ के मध्य खेला गया। इस मैच में किसी भी टीम की तरफ गोल न कर पाने के चलते यह मैच ड्रॉ रहा। दिन का दूसरा मैच स्पोर्टस कॉलेज, देहरादून एवं पौड़ी गढ़वाल के मध्य खेला गया।

पांचवा मैच रूद्रप्रयाग एवं देहरादून के मध्य खेला गया
यह मैच भी एक-एक के स्कोर से ड्रॉ रहा। तीसरा मुकाबला स्पोर्टस हॉस्टल देहरादून तथा नैनीताल के मध्य खेला गया। इसमें स्पोर्टस हॉस्टल ने 1-0 के स्कोर से जीत हासिल की। चौथा मैच चम्पावत तथा हरिद्वार के मध्य खेला गया। जिसमें हरिद्वार की टीम 1-0 के स्कोर से विजयी रही। पांचवा मैच रूद्रप्रयाग एवं देहरादून के मध्य खेला गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...उत्तराखंड स्थापना दिवस: प्रवासी सम्मेलन का सीएम धामी ने किया शुभारंभ, मंथन...कैसा रहा राज्य का 24 साल का सफर
विज्ञापन


इसमें रूद्रप्रयाग की टीम 1-0 के स्कोर से विजयी रही। दिन का आखिरी मैच चमोली तथा पिथौरागढ़ के मध्य खेला गया। इसमें पिथौरागढ़ की टीम ने 3-0 के स्कोर से जीत हासिल की। इस मौके पर जिला क्रीडा अधिकारी पिथौरागढ़ अनूप बिष्ट, प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी रविंद्र भंडारी, मनोज कापड़ी, सीबी थापा, अमित कटारिया, महेश्वर नेगी आदि मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें