फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारतूस तस्करी मामला: ताले खुलेंगे तो गोलियों का हिसाब लगाएगा प्रशासन, जानिए क्या है पूरा मामला

Wed, 24 Aug 2022 08:02 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

गत 12 अगस्त को खुलासा हुआ था कि देहरादून का एक आर्म्स डीलर दिल्ली में गिरफ्तार हुआ है। उसके पास से 2200 से अधिक कारतूस बरामद हुए थे। दिल्ली पुलिस देहरादून में जांच करने के लिए भी पहुंची थी, लेकिन उन्होंने स्थानीय पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी थी। 
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने हथियार तस्कर गिरफ्तार किए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कारतूसों की तस्करी के आरोपी आर्म्स डीलर की दुकान अभी बंद ही है। उसकी दुकान के ताले खुलेंगे, तभी पुलिस और प्रशासन गोलियों का हिसाब किताब कर सकेगी। हालांकि, इस पूरे मामले में दिल्ली पुलिस ने अभी तक देहरादून पुलिस से कोई सहयोग नहीं मांगा है। यही कारण है कि पुलिस और प्रशासन दुकान के ताले खुलने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


गत 12 अगस्त को खुलासा हुआ था कि देहरादून का एक आर्म्स डीलर दिल्ली में गिरफ्तार हुआ है। उसके पास से 2200 से अधिक कारतूस बरामद हुए थे। दिल्ली पुलिस देहरादून में जांच करने के लिए भी पहुंची थी, लेकिन उन्होंने स्थानीय पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी थी। 

इसके बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासन ने अपने स्तर से पड़ताल की तो पता चला कि वह ट्रांसपोर्ट लाइसेंस के आधार पर कारतूसों को बाहर भेजता था। मगर, इस बार उसके पास ट्रांसपोर्ट लाइसेंस नहीं था। इससे पहले उसने मई माह में अंतिम बार अमृतसर के लिए ट्रांसपोर्ट लाइसेंस लिया था।
विज्ञापन


इसके बाद प्रशासन ने शहर के सभी आर्म्स डीलरों की चेकिंग की थी। चेकिंग से बचा था तो वह रॉयल आर्म्स। क्योंकि, उसकी दुकान बंद थी। स्थानीय दुकानदारों के अनुसार यह दुकान अक्सर बंद ही रहती है और अब भी बंद ही है। एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने अभी तक इस संबंध में उनसे कोई संपर्क नहीं किया है। जैसे ही वह संपर्क करते हैं तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें