विकासनगर। सहोदय अंतर विद्यालय सीनियर वॉलीबाल प्रतियोगिता मेें द सेपियंस स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वॉलीबाल प्रतियोगिता में कुल 13 विद्यालयों की टीम ने प्रतिभाग किया। जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द सेपियंस स्कूल विकासनगर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम के ध्रुव चौहान को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का पुरस्कार भी प्रदान किया गया। प्रधानाचार्य नवीन तनेजा ने प्रशिक्षक सतीश चौहान, संजय चौहान, सूरज चौहान, बीएस राय के प्रयासों की भी सराहना की। उधर अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में छात्रा तमन्ना असवाल ने द्वितीय व तन्वी चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रबंधक रविकांत सपरा, रशिता सपरा, रश्मि गोयल ने छात्र-छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कार प्रदान किए। संवाद