फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कार की चपेट में आए सफाईकर्मी की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
Iपटेलनगर थाना क्षेत्र स्थित पाॅम सिटी के पास कार की चपेट में आकर घायल हुए सफाईकर्मी की शुक्रवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बृहस्पतिवार को सुबह करीब पांच बजे इंदिरा कॉलोनी निवासी शफीक मोहम्मद पाम सिटी के पास सफाई कर रहे थे। इस दौरान एक चंडीगढ़ नंबर की बेकाबू कार ने उन्हें कुचल दिया था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने कार चालक को मौके पर ही पकड़ लिया था। वाहन में दो युवक और दो युवतियां सवार थीं। आरोप है कि घटना के समय कार चालक नशे में था। लोगों ने घायल सफाईकर्मी को कोरोनेशन अस्पताल भिजवाया था। जहां हालत गंभीर देख डाॅक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया था। शुक्रवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें