फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मसूरी की बदहाल सड़कें पर्यटकों के लिए परेशानी का सबब

विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन सीजन में पहाड़ों की रानी मसूरी की सड़कें बदहाल हैं। इससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


शहर के व्यस्ततम लाइब्रेरी चौक-मोतीलाल नेहरू मार्ग पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। इससे वाहनों की आवाजाही और पैदल चलना मुश्किल हो गया है। सभासद जसबीर कौर ने लोक निर्माण विभाग को कई बार शिकायत की। सड़क को ठीक करने के लिए विभाग गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के निर्देशों का भी पालन नहीं हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार, बारिश में गड्ढों में पानी भरने से हादसे का डर रहता है। दोपहिया वाहन चालक फिसल रहे हैं जिससे शहर की छवि भी खराब हो रही है।
विज्ञापन




प्रदीप सिंह और संजय नेगी ने जल्द सड़कों की मरम्मत की मांग की है। वहीं, लोनिवि के एई शिवराज सिंह लोधियाल ने बारिश रुकते ही काम शुरू करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें