IIलालपुल-कारगी मार्ग पर फड़-ठेलियां लगने और अवैध पार्किंग से लगता है जाम
I
I I
Iश्री महंत इंदिरेश अस्पताल पास सबसे अधिक समस्या
I
Iलोक निर्माण विभाग ने लालपुल-कारगी मार्ग का चौड़ीकरण किया और श्री महंत इंदिरेश अस्पताल तक डिवाइडर भी बनाया, इसके बाद भी जाम से मुक्ति नहीं मिल पा रही है। सड़क चौड़ीकरण के बाद दोनों तरफ फिर से फड़-ठेली वालों का अतिक्रमण हो गया है। पूरे दिन फास्ट फूड और खाने की ठेलियां खड़ी रहती हैं। जबकि दुकानों के बाहर वाहन खडे़ रहते हैं। पुलिस-प्रशासन की अनदेखी के चलते सड़क पर चलने वालों को जूझना पड़ता है।
I
Iश्री महंत इंदिरेश अस्पताल के सामने सबसे बुरा हाल है। यहां लालपुल की तरफ जाने वाली सड़क पर अवैध पार्किंग है। अतिक्रमण के चलते अस्पताल की एंबुलेंस तक अक्सर जाम में फंसी नजर आती है। अस्पताल की तरफ सुरक्षा गार्ड ड्यूटी पर रहता है। जिसके चलते वहां वाहनों को खड़ा नहीं करने देता है। लेकिन सामने दूसरी तरफ सड़क किनारे वाहन खड़े होने से जाम लगा रहता है।
विज्ञापन
I
I
I
I
I
I- अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चलाती है। बीते एक महीने में कई अतिक्रमणकारियों और नो पार्किंग में खड़े वाहनों के चालान किए गए। पुलिस भविष्य में भी लगातार कार्रवाई जारी रखेगी। - केके लुंठी, कोतवाली निरीक्षक पटेलनगर
I
I
I
I
I
Iवेंडिंग जोन शिफ्ट होने से मिल सकती है जाम से राहत
I
I
I
Iलालपुल-कारगी मार्ग पर नगर निगम की ओर से वेंडिंग जोन घोषित है। मार्ग पर लगने वाले जाम की समस्या को देखते हुए नगर निगम ने इस वेंडिंग जोन को दूसरी जगह शिफ्ट करने के लिए जिला उद्योग समिति से अनुमति मांगी है। अनुमति मिल जाती है तो उद्योग निदेशालय के पास गली में शिफ्ट किया जाएगा।I