I
I-सड़क की मरम्मत नहीं हाेने से लोगों को हिचकोले खाकर करनी पड़ रही सफरI
राजकीय इंटर कॉलेज के सामने हरिपुर और निगम रोड को जोड़ने वाली सड़क पर गड्ढों की भरमार है। लोगों को जान जोखिम में डालकर सफर करनी पड़ रही है। आठ माह पहले टेलीकॉम कंपनी की फाइबर लाइन बिछाने के लिए सड़क खोदी गई थी, लेकिन अभी तक मरम्मत नहीं की गई।
स्थानीय निवासी नागेंद्र दत्त बेंजवाल, हुकुम, बहादुर, सुनील, मेहरा, इंदु, शेखर, हेमंत शर्मा, संजीव, राजेंद्र आदि का कहना है कि सड़क से इंटर कॉलेज के छात्र सहित बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। लोगों को हिचकोले खाकर सफर करनी पड़ रही है। वाहनों के रपटने का भी खतरा बना रहता है। कई बार वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त भी हो जाते हैं। बारिश में स्थिति नारकीय बन जाती है। गड्ढों में इतना पानी भर जाता है कि सड़क दिखाई ही नहीं देता है। कहा कि रात के समय जान जोखिम में डालकर सफर करना पड़ता है। नगर पंचायत से सड़क की मरम्मत की मांग कई बार कर चुके हैं, लेकिन कोई सुध नहीं ले रहा है।
I
I
Iटेलीकॉम कंपनी की ओर से खोदी गई सड़क का निरीक्षण जेई से कराया जा रहा है। एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा जाएगा। बजट स्वीकृत होते ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
I
I
I
Iएमएल शाह अधिशासी अधिकारी नगर पंचायतI