II- चुनाव आयोग ने किया था लाइव रिजल्ट दिखाने का दावा, चुनाव संपन्न होने बाद भी पब्लिक के लिए नहीं बनाया गया डोमेन
I
I I
I-कंट्रोल रूम पर फोन करने के बाद बताया गया कि अभी ऊपर से नहीं मिले हैं निर्देश
I
Iराज्य निर्वाचन आयोग की लाइव रिजल्ट वेबसाइट पर दिखाने की व्यवस्था मतगणना के दिन ठप हो गई। देहरादून की जनता अपने वार्ड का का रिजल्ट वेबसाइट पर तीसरे दिन भी नहीं देख पाई। 27 जनवरी को भी वेबसाइट पर रिजल्ट को सार्वजनिक नहीं किया जा सका। लोगों ने कंट्रोल रूप पर फोन भी किए, लेकिन ऊपर से आदेश ना होने का हवाला दिया गया। वेबसाइट विजिट करने वाले करीब तीन लाख 32 हजार लोगों को निराशा हाथ लगी।
I
I25 जनवरी को रेंजर्स कॉलेज में मतगणना शुरू हुई थी। देहरादून की जनता चुनाव का परिणाम जानने के लिए उत्सुक थी। राज्य निर्वाचन आयोग ने भी मीडिया और जनता तक सूचना पहुंचाने का दावा किया था। 25 जनवरी को सही तरीके से सूचना नहीं मिल पाई। सबसे बुरा हाल राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट का रहा। इलेक्शन रिजल्ट के नाम से बनाए गए डैशबोर्ड पर सूचना तक नहीं डाली गई। 26 जनवरी को पूरे प्रदेश के परिणाम फाइनल हो गए। कौन मेयर बना और कौन पार्षद यह भी तय हो गया, लेकिन जिसने भी वेबसाइट पर जाकर अपने वार्ड के पार्षद के बारे में जानना चाहा उसको निराशा हाथ लगी। 27 जनवरी को भी बेवसाइट पर पब्लिक के लिए डोमेन नहीं बनाया गया था। जैसे ही लोगों ने इलेक्शन रिजल्ट पर क्लिक किया तो लॉग इन आईडी मांगी गई, लेकिन नया यूजर बनाने के लिए कोई ऑप्शन नहीं दिया गया। दोपहर दो बजे तक करीब तीन लाख 32 हजार 200 लोग विजिट कर चुके थे।
I
I
I
I-
I
Iऊपर से आदेश नहीं होने का दिया गया हवाला
I
I
I
Iराज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर आ रही इस दिक्कत के संबंध में जब लोगों ने वेबसाइट पर दिए गए नंबर पर 27 जनवरी की दोपहर फोन किया तो भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। बताया जाता है कि फोन उठाने वाले ने कहा कि अभी ऊपर से आदेश नहीं है। इसलिए वह रिजल्ट नहीं देख पाएंगे। जब अधिसूचना जारी होगी तभी रिजल्ट वेबसाइट पर सार्वजनिक किया जाएगा।I