फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा का उद्देश्य सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं : सीएम

विज्ञापन
सेंट जोजफ्स एकेडमी के वार्षिकोत्सव अवसर पर दीप प्रज्ज्वलित करते मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह र?
विज्ञापन
देहरादून। शिक्षा का उद्देेश्य महज किताबी ज्ञान नहीं, वरन बहुआयामी व्यक्तित्व का विकास होना चाहिए। छात्रों में किसी भी विषय को जानने की जिज्ञासा होनी चाहिए। जिज्ञासा के साथ ही जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।
विज्ञापन

उक्त बातें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सेंट जोजेफ्स एकेडमी के 85वें वार्षिक समारोह में छात्र छात्राओं से कहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन के अतीत से सीख लेते हुए वर्तमान में जीने की कोशिश करनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सेंट जोजेफ्स एकेडमी ने अपनी 85 वर्ष की यात्रा में शिक्षा के क्षेत्र में जो पहचान बनायी है वह दूसरे शिक्षण संस्थानों के लिए अनुकरणीय है। बेहतर शिक्षा के साथ ही व्यक्तित्व विकास की गतिविधियां सराहनीय हैं। इसके अलावा उन्होंने रिस्पना व कोसी नदी किनारे कराए गए वृक्षारोपण में एकेडमी के बच्चों की भागीदारी की तारीफ की। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने बच्चों से यातायात नियमों की जानकारी, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने और ‘ग्रीन दीपावली’ मनाने का आह्वान किया। इस दौरान दौरान मुख्यमंत्री ने एकेडमी के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। समारोह के दौरान छात्र छात्राओं ने गढ़वाली, कुमाऊंनी संस्कृति से जुड़े कई कार्यक्रमों को प्रस्तुत दी। कार्यक्रम में एकेडमी के प्रधानाचार्य ब्रदर जेसलिन ने स्कूल के क्रियाकलापाें की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें