फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अक्षत कलशयात्रा का भव्य स्वागत, श्रीराम के भजनों से गूंजा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन
Iशहर में विभिन्न स्थानों से निकाली गई अयोध्या से आए अक्षत कलश की शोभायात्राI
विज्ञापन




अयोध्या से आए अक्षत कलश की शोभायात्रा का शहर में भव्य रूप से स्वागत किया गया। इस दौरान शहर में विभिन्न स्थानों पर निकली भव्य शोभायात्रा में श्री राम के जयकारों और भजनों से वातावरण भक्तिमय हो गया।



शुक्रवार को अलका डेयरी चौक से पीएनबी एनक्लेव शिव मंदिर तक भव्य अक्षत कलश शोभायात्रा निकाली गई। इसमें भक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शोभायात्रा में भक्तों ने श्री राम के जयघोष लगाए। वहीं, भक्त राम भजनों पर थिरकते हुए आगे बढ़ते रहे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राजेंद्र पंत ने भक्तों को 22 जनवरी को अयोध्या चलने का आह्वान किया। पंत ने कहा कि राम मंदिर के निर्माण को रोकने के लिए पिछली सरकारों ने साधु-संतों, मासूम लोगों पर गोलियां चलाईं। लेकिन, अब मंदिर का निर्माण पूर्ण होने जा रहा है।
विज्ञापन


क्षेत्र के ब्राह्मणों ने हनुमान चालीसा के साथ राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र से पूजित अक्षत कलश का विधि-विधान से पूजन किया। इस अवसर पर अमरेश कुमार, राकेश भट्ट, यशपाल कंडारी, संजय तोमर, प्रदीप कुमार, अनिल मिश्रा, लक्ष्मी प्रसाद सेमवाल ,बादल रावत, सुभाष सेठी, तरुण आनंद मौजूद रहे।



Iप्रेमनगर में पुष्पवर्षा से स्वागतI

प्रेमनगर के श्री सनातन धर्म मंदिर में अक्षत कलश का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया। यहां आर्य समाज मंदिर से सनातन धर्म मंदिर तक शोभायात्रा निकाली गई। मंदिर महासचिव अवतार किशन कौल, रवि भाटिया, विनोद पवार, अशोक शर्मा, विक्की खन्ना, दिनेश ध्यानी मौजूद रहे।
विज्ञापन




Iधोलेश्वर में गूंजा ‘जय श्री राम’I

ग्राम धोलास में श्रीधोलेश्वर महादेव मंदिर में राम जन्मभूमि से पूजित अक्षत कलश का पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत हुआ। मंदिर संस्थापक आचार्य डॉ. बिपिन जोशी ने कहा कि राम मंदिर सामान्य मंदिर नहीं है। 500 साल के संघर्ष और कई राम भक्तों के बलिदान के बाद सुप्रीम कोर्ट से जीतकर यह शुभ घड़ी आई है। भजन मंडली ने ‘सजा दो घर गुलशन सा, मेरे प्रभु राम आए हैं’, ‘मेरे झोपड़ी के भाग खुल जाएंगे...’ जैसे भजन गाए तो पूरा गांव रामनाम से गूंजने लगा। इस मौके पर डॉ. मथुरा दत्त जोशी, ग्राम प्रधान रजनी नेगी, तनुज जोशी, राधा बिष्ट, कमला बिष्ट, लक्ष्मी बिष्ट, भगवती जोशी, आशीष कुमार मौजूद रहे। स्वर्गपुरी आश्रम विवेकानंदनगर से भक्तिभाव के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. नरेंद्र, राजेश बक्शी, सुनील उनियाल गामा, विमल उनियाल, अरविंद डंगवाल, सुनील चोपड़ा, राहुल पंवार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें