- पूजा-अर्चना के बाद गणेश मंदिर के कपाट हुए बंद, आज आदि केदारेश्वर मंदिर के बंद होंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
बदरीनाथ। बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद होने की प्रक्रिया विधिवत शुरू हो गई है। शुक्रवार को विधि-विधान से गणेश मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए। शनिवार को आदि केदारेश्वर मंदिर के कपाट बंद होंगे।
शुक्रवार को बदरीनाथ की अभिषेक पूजा के साथ ही रावल (मुख्य पुजारी) ने गणेश भगवान की भी विशेष पूजा की। दिनभर भगवान गणेश की प्रतिमा को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ रखा गया। शाम की संध्या आरती के बाद मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए इसके बाद भगवान गणेश की प्रतिमा को शीतकालीन स्थल पर विराजमान किया गया। बदरीनाथ के धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल ने बताया कि बदरीनाथ मंदिर में पंच पूजा शुरू हो गई है। शनिवार को विधि-विधान से आदि केदारेश्वर मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे।