फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: उप जिला अस्पताल में नर्सिंग स्टॉफ की तैनाती की जगी उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
I-अस्पताल प्रशासन लंबे समय से कर रहा था नर्सिंग स्टॉफ की तैनाती की मांग
विज्ञापन

I

I
I

I
I

I-11 नर्सिंग स्टॉफ और छह वार्ड ब्वॉय वर्तमान में हैं तैनातI

नर्सिंग स्टॉफ की कमी से जूझ रहे उप जिला अस्पताल की समस्या अब दूर होने वाली है। अस्पताल प्रशासन लंबे समय से नर्सिंग स्टॉफ की तैनाती की मांग कर रहा था। शासन की ओर से इसकी भर्ती कर दी गई है। अस्पताल को जल्द नर्सिंग स्टॉफ मिलने की उम्मीद है। हालांकि वार्ड ब्वॉय की कमी अभी बनी हुई है।



जौनसार बावर क्षेत्र के अस्पतालों से मरीजों को उप जिला अस्पताल रेफर किया जाता है। यहां पर्याप्त नर्सिंग स्टॉफ और वार्ड ब्वाॅय न होने के चलते मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। वर्ष 2020 में सीएचसी विकासनगर को उच्चीकृत कर उप जिला अस्पताल बनाया गया था। अस्पताल का दर्जा तो बढ़ गया, पर मानक के अनुसार यहां चिकित्सकों और स्टाॅफ की तैनाती नहीं हो पाई। अस्पताल में वर्तमान में 11 नर्सिंग स्टॉफ और छह वार्ड ब्वॉय काम कर रहे हैं। जबकि 22 नर्सिंग स्टॉफ और 12 वार्ड ब्वाय की जरूरत है। अस्पताल प्रशासन काफी समय से नर्सिंग स्टॉफ की तैनाती के लिए मुख्यालय स्तर पर पत्राचार कर रहा था, लेकिन भर्ती न होने कारण उनकी तैनाती नहीं हो पा रही थी। अब शासन स्तर पर नर्सिंग स्टॉफ की भर्ती हो गई है। नर्सिंग स्टॉफ को नियुक्ति पत्र भी दिए जा रहे हैं। अस्पताल प्रशासन ने मांग के अनुसार नर्सिंग स्टॉफ की तैनाती उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



Iअस्पताल में नर्सिंग स्टॉफ और वार्ड ब्वाय की कमी है। मुख्यालय स्तर पर पत्राचार कर लगातार इनकी तैनाती की मांग की जा रही है। नर्सिंग स्टॉफ की भर्ती हो गई है। जल्द ही अस्पताल को पर्याप्त नर्सिंग स्टॉफ मिलने की उम्मीद है।
I

Iडॉ. विजय सिंह, चिकित्सा अधीक्षकI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें