फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मोबाइल लूट के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना पुलिस ने मोबाइल लूट के आरोप में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। मनीषा पत्नी महेंद्र सिंह निवासी लक्खनवाला नेवट थाना सहसपुर ने पुलिस को तहरीर दी कि लक्खनवाला चौक पर स्कूटी सवार दो लोगों ने धक्का देकर उनका मोबाइल लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद स्कूटी सवार फरार हो गए। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी मुकेश त्यागी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। इसके आधार पर जमनीपुर चौक से स्कूटी सवार रोहित निवासी सोनिया बस्ती हरबर्टपुर और सागर निवासी विवेक विहार हरबर्टपुर को लूटे गए मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन




Iपति समेत 12 पर केस दर्जI



कोतवाली पुलिस ने पति समेत सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर में वादिनी प्रियंका निवासी निवासी फ्रेंड्स काॅलोनी बाबूगढ़ ने कहा कि उसका विवाह पटियाला सिविल लाइंस पंजाब निवासी करण ढीगरा से हुआ। आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। मारपीट और जान से मारने की धमकी देते थे। जिससे तंग आकर वह मायके में रह रही है। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि पति, ससुर श्याम लाल ढीगरा, सास पुष्पा ढीगरा, सरोज, रूबीना, शिल्पा और विक्रम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

वहीं एक और मामले में कोतवाली पुलिस ने पति समेत पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। वादिनी रुखसाना निवासी ढकरानी के कहा कि उसका विवाह मंसूर अली निवासी ग्राम रामपुर रुड़की जिला हरिद्वार से हुआ। आरोप लगाया कि पति, वादिनी की सास शायरा बानो, शहबाज अली, सुमायला, शायबा ने दहेज के लिए प्रताड़ित किया। गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें