फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पुलिस ने मोबाइल बरामद कर 14 लोगों को लौटाए

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। रक्षाबंधन से पहले कोतवाली पुलिस ने गुम हुए 14 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सौंप दिए। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब छह लाख रुपये है। लंबे समय बाद मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी छा गई। बहनों और उनके परिजनों ने रक्षाबंधन से पहले मोबाइल मिलने पर पुलिस का आभार जताया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि मोबाइल फोन गुम होने की शिकायत मिलने पर पुलिस तत्काल गुमशुदगी दर्ज करती है। इसके बाद मोबाइल के पहचान क्रमांक को केंद्रीय संचार पहचान रजिस्टर पोर्टल पर अवरुद्ध और खोज के लिए दर्ज किया जाता है। तकनीकी माध्यमों से मोबाइल की लगातार निगरानी और खोज की जाती है। इसी प्रक्रिया के तहत पुलिस टीम ने 14 मोबाइल बरामद किए हैं।
उन्होंने बताया कि कोतवाली पुलिस अब तक 92 गुम मोबाइल फोन बरामद कर चुकी है। इन सभी मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 20. 60 लाख रुपये है। बरामद मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे जा चुके हैं। आमजन की सहायता और उनकी खोई संपत्ति की बरामदगी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें