फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: डाकघर में हुई चोरी का साढ़े तीन माह बाद मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
डाकघर में हुई चोरी का मुकदमा पुलिस ने साढ़े तीन माह बाद दर्ज किया है। इस दरम्यान पोस्ट मास्टर की ओर से पुलिस से कई बार गुहार लगाई गई। अब दोबारा उनसे तहरीर लिखवाई और मुकदमा दर्ज हुआ है। घटना इंदिरानगर नगर स्थित डाकघर में 30 जून को हुई थी। चोरों ने यहां से 13,366 रुपये चोरी कर लिए थे। इसमें पोस्टमास्टर सुरेंद्र कुमार यादव ने 17 अक्तूबर को तहरीर दी थी। बताया था कि घटना के बाद उन्होंने तत्कालीन थानाध्यक्ष को लिखित शिकायत दी थी। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इस बात का वर्तमान थाना प्रभारी को पता चला तो उन्होंने दोबारा पोस्ट मास्टर से तहरीर लिखवाई और मुकदमा दर्ज किया। सीओ सिटी नीरज सेमवाल ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन




I
I

I
I

Iसड़क हादसे में पुजारी की मौत, मुकदमाI



देहरादून। प्रेमनगर क्षेत्र में बाइक की टक्कर से एक पुजारी की मौत हो गई। 15 अक्तूबर को हुए इस हादसे में अब मुकदमा दर्ज हुआ है। एसओ प्रेमनगर पीडी भट्ट ने बताया कि चंडी प्रसाद उनियाल निवासी अपर सुद्धोवाला ने तहरीर दी। कहा कि उनके भाई देवेंद्र प्रसाद उनियाल माहामाया बाला सुंदरी प्राचीन धाम में पंडित नियुक्त थे। रविवार रात सवा आठ बजे मंदिर से वह अपने घर की ओर जाने को निकले। तभी मंदिर के द्वितीय गेट पर तेज रफ्तार बाइक आई। बाइक की टक्कर से उन्हें अस्पताल भिजवाया गया। वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है। तहरीर मिलने पर आरोपी बाइक सवार के खिलाफ पुलिस ने बाइक के नंबर के आधार पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें