फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कैफे के बाहर गोली चलाने वालों की तलाश में दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
पटेलनगर थाना क्षेत्र में कैफे के बाहर पिस्तौल से फायरिंग करने के मामले में आरोपियों की तलाश में पुलिस ने कई जगह दबिश दी है। पीड़ित सन्नी ने आरोप लगाया कि उसे फोन कर कैफे के बाहर बुलाया गया, जहां पहले गाली-गलौज की गई और फिर उस पर गोली चलाई गई। पीड़ित का कहना है कि पहले उसके सीने से पिस्टल सटाकर ट्रिगर दबाया गया पर गोली नहीं चली।
विज्ञापन


बता दें कि हरिद्वार निवासी सन्नी ने पटेलनगर थाने में तहरीर देकर बताया कि 19 जुलाई की सुबह करीब 2:40 बजे शुभम नाम के युवक का फोन आया, जिसने उसे सुबह करीब 3:15 बजे स्वस्तिक कैफे पर मिलने के लिए बुलाया। आरोप है कि जैसे ही वह कैफे पहुंचा, वहां शुभम अपने तीन अन्य साथियों के साथ मौजूद था। चारों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद शुभम ने कथित तौर पर पिस्तौल निकालकर उस पर फायर कर दिया। वह बाल-बाल बच गया। उसकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पटेलनगर थाना प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में कई स्थानों पर पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द ही गोली चलाने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें