फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पुलिस ने बलपूर्वक हटाए श्रमिक, तालाबंदी खुलवाकर शुरू कराया निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
कालसी। लखवाड़ बांध परियोजना में विभिन्न मांगों को लेकर पिछले 10 दिनों से धरना दे रहे श्रमिकों का आंदोलन सोमवार को पुलिस प्रशासन ने समाप्त करा दिया। पुलिस ने धरनास्थल पर बैठे श्रमिकों को बलपूर्वक हटाकर हिरासत में ले लिया। साथ ही निर्माण स्थल पर पिछले दो दिनों से की गई तालाबंदी खुलवाकर कार्य भी शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन

लखवाड़ बांध परियोजना में कार्यरत मजदूर श्रमिक संघ को मान्यता देने कार्य से हटाए गए श्रमिकों को दोबारा काम पर रखने, विभिन्न भत्ते देने और स्टैंडिंग मॉडल ऑर्डर लागू करने समेत कई मांगों के समर्थन में आंदोलन कर रहे थे। श्रमिकों का आरोप है पुलिस प्रशासन और उत्तराखंड जल विद्युत निगम के अधिकारियों के साथ कई दौर की वार्ता में मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया गया लेकिन, अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
वहीं, कार्यदायी संस्था एलएंडटी पर श्रमिकों का शोषण करने का आरोप भी लगाया गया। मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज श्रमिकों ने दो दिन पहले बांध निर्माण स्थल पर तालाबंदी कर दी थी। सोमवार को एसडीएम कालसी प्रेमलाल, नायब तहसीलदार रविंद्र असवाल और कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विवेक राठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने धरनारत श्रमिकों को तालाबंदी समाप्त कर धरनास्थल से हटने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

श्रमिकों के मौके पर डटे रहने पर पुलिस ने बलपूर्वक उन्हें वहां से हटाया और हिरासत में लेकर तालाबंदी खुलवा दी। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने परियोजना का कार्य भी प्रारंभ करा दिया। सीटू से संबद्ध संविदा श्रमिक संघ के अध्यक्ष प्रदीप चौहान और महामंत्री बबलू प्रकाश ने पुलिस कार्रवाई की निंदा की। उन्होंने आरोप लगाया श्रमिकों पर बल प्रयोग कर उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी होने तक श्रमिकों का संघर्ष जारी रहेगा और कार्य बहिष्कार भी जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें