नगर कोतवाली क्षेत्र में गैंगस्टर एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, बीते जनवरी माह में आरोपी गैंगलीडर दीपक उर्फ गंजा निवासी पीरमाजरा थाना कुतुबशेर सहारनपुर, विनय निवासी जानखेड़ा थाना रामपुर मनिहारन सहारनपुर, अनिल उर्फ शौकीन निवासी पीरमाजरा थाना कुतुबशेर सहारनपुर, अजय उर्फ अजब उर्फ राजा उर्फ मोटा निवासी मेन छपार थाना कुतुबशेर सहारनपुर, उपकार निवासी जानखेड़ा रामपुर मनिहारन सहारनपुर, अंकुर निवासी ग्राम अनंत मउ थाना ननौता जिला सहारनपुर के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में इंस्पेक्टर भावना कैंथोला की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले की जांच एसओ श्यामपुर नितेश शर्मा कर रहे थे।
आरोपी डकैती सहित अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हुई थी। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि फरार चल रहे आरोपी विनय निवासी जानखेड़ा थाना रामपुर मनिहारन सहारनपुर को हरिद्वार रेलवे स्टेशन के बाहर से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।