भाजपा नेता विदित शर्मा ने प्रतिनिधिमंडल के साथ हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह को ज्ञापन दिया। शंकराचार्य चौक पर फ्लाईओवर के नीचे बनाए एक स्पोर्टजोन की तर्ज पर भूपतवाला फलाईओवर के नीचे भी स्पोर्ट्स जोन, ओपन जिम, पार्क, बैटरी, ऑटो रिक्शा और टैक्सी चालकों के लिए स्टैंड, होटल व्यापारियों के लिए पार्किंग की व्यवस्था एवं गरीबों के लिए रोजगार की दृष्टि से दुकानों का आवंटन एवं सर्विस लाइन पर दोनों तरफ लाइटों की व्यवस्था किए जाने की मांग की है।
बताया कि भूपतवाला यात्री बाहुल्य क्षेत्र है। प्रतिवर्ष लाखों यात्री शांतिकुंज, भारत माता मंदिर व अन्य मंदिरों में दर्शन करने आते हैं। सुविधाओं का विकास होने से जहां स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा, वहीं, बाहर से आने वाले यात्रियों को भी लाभ होगा। प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने कहा कि प्राधिकरण की ओर से भूपतवाला फ्लाईओवर के नीचे भी सभी की सुविधा के लिए कार्य कराया जाएगा।
इस मौके पर निवर्तमान पार्षद सुनीता शर्मा, आकाश भाटी, सनी गिरी, राम अवतार शर्मा, सीताराम बड़ोनी, अंकित चौधरी, लव बड़ोनी, अंकुश भाटिया, सतनाम सिंह, राहुल, उमेश भारद्वाज और अरुदेव तनेजा आदि मौजूद रहे।