विकासनगर में पॉलीथिन और अतिक्रमण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का कोई असर नहीं हो रहा है। दुकानदारों के रुख से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मानो वे नगर को अतिक्रमण और पॉलीथिन से मुक्त नहीं होने देना चाहते हैं।
पढ़ें, संभलकर! दवाएं दे सकती हैं 'दर्द'
लाख प्रयासों के बाद भी पालिका और प्रशासन को उनका सहयोग नहीं मिल रहा है। पालिका अब और सख्ती बरतने की बात कर रहा है। इन दिनों नगर पालिका अतिक्रमण और पॉलीथिन के खिलाफ अभियान छेडे़ हुए है। अब तक पालिका कर्मी करीब दो कुंतल पॉलीथिन जब्त करने के साथ ही फुटपाथ पर अतिक्रमण करने पर जुर्माने के रूप में करीब 10 हजार रुपए तक जुर्माना वसूल चुके हैं।
पढ़ें, अब सस्ते मकान का सपना हुआ चूर
इसके बावजूद नगर के दुकानदार पालिका प्रशासन को सहयोग करने को तैयार नहीं हैं। पालिका कर्मियों के लौटते ही फिर से फुटपाथ पर दुकानें सज जाती है। यही कुछ हाल पॉलीथिन का भी है।
तमाम प्रयासों के बावजूद अतिक्रमण और पॉलीथिन के खिलाफ चल रहे अभियान अपने मुकाम तक नहीं पहुंच पा रहा है। व्यापारी रोमी बजाज का कहना है कि दुकानदारों को पालिका प्रशासन का पूरा सहयोग करना चाहिए। पालिका को सख्ती बरतने की जरूरत है।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...