फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बेटे का दोस्त बताकर व्यक्ति से 9.40 लाख रुपये ठगने वाला दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIबेटे का दोस्त बताकर व्यक्ति से 9.40 लाख रुपये ठगने वाला दबोचा
I
I

I
I-एसटीएफ ने सीकर राजस्थान से की गिरफ्तारी, कई राज्यों में दिया घटना को अंजाम
I
I बेटे का दोस्त बताकर व्यक्ति से 9.40 लाख रुपये ठगने वाले साइबर ठग को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ देशभर में कई शिकायतें हैं। वह पाकिस्तान, दुबई और सऊदी में रहने वाले लोगों की सैलरी को भारतीय मुद्रा में बदलकर भारतीय खातों में भेजकर भी धोखाधड़ी करता था। आरोपी को न्यायालय के आदेश से जेल भेज दिया गया है।
I
Iएसएसपी एसटीएफ ने बताया कि गत जून में पटेलनगर निवासी एक व्यक्ति को किसी का फोन आया था। फोन करने वाले ने व्यक्ति को बताया था कि वह उनके बेटे का दोस्त बोल रहा है। वह भी कनाडा में उनके बेटे के साथ रहता है। खुद का नाम सरब बताते हुए युवक ने कहा कि वह भारत में जमीन खरीदना चाहता है इसलिए उसने 15 लाख रुपये उनके खाते में जमा किए हैं। इसका उसने एक मैसेज भी उन्हें भेज दिया। व्यक्ति को यकीन हो गया। इसके कुछ दिन बाद फोन आया कि वह ढाई लाख रुपये एक टैक्सी ड्राइवर को भेज दें उसकी मां की तबीयत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iउन्होंने यह रकम जमा कर दी। इसके बाद फिर से किसी न किसी बहाने से उनसे पैसे जमा कराता रहा। कुल मिलाकर उनसे 9.40 लाख रुपये ठग लिए। उनकी शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने जांच की और फिर मुकदमा दर्ज कर लिया। खातों और मोबाइल नंबर की जांच करते हुए आरोपी धर्मेंद्र निवासी लोसेल, दतारामगढ़, सीकर राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से बैंक पासबुक और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें