फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चा चोरी के शक में व्यक्ति को धुना

विज्ञापन
विज्ञापन
सेलाकुई। सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत छरबा गांव में रविवार देर रात ग्रामीणों ने एक व्यक्ति की बच्चा चोरी के शक में धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। जहां उससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।
विज्ञापन

बच्चा चोर के पकड़े जाने की सूचना मिलते ही आसपास के लोग सहसपुर थाना पहुंच गए। खबर लिखे जाने तक थाने में लोगों की भीड़ जुटी हुई थी। जानकारी के अनुसार रेड़ापुर छरबा गांव में एक व्यक्ति की 10 वर्षीय बेटी रविवार देर रात 10 बजे घर के बाहर बनी टोंटी पर पानी भरने गई थी। पिता का आरोप है कि इस दौरान एक व्यक्ति वहां आया और उसकी बेटी को अगवा करने का प्रयास करने लगा। बेटी के चिल्लाने पर वह मौके पर पहुंचा और किसी तरह बेटी को छुड़ाया। आरोप है कि इस दौरान व्यक्ति ने उनके साथ मारपीट कर दी। आवाज सुन आसपास के लोग भी घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। लोगों ने मौके से भाग रहे आरोपी को दबोच लिया और पिटाई करदी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और थाने ले आई।
थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजेश कुमार (50) निवासी देहरादून बताया है। प्रथम दृष्टया व्यक्ति मानसिक रूप से विक्षिप्ति लग रहा है। अभी मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें