फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: राम को वनवास जाता देख झलक पड़ी अयोध्या वासियों की आंखें

विज्ञापन
विज्ञापन
सरस्वती कल मंच की ओर से रामलीला ग्राउंड में चल रही रामलीला में दशरथ दरबार और राम वनवास का मंचन किया गया। राम को वनवास जाता देख अयोध्यावासियों की आंखें छलक पड़ती है।
विज्ञापन




दृश्य में दिखाया गया कि महाराजा दशरथ गुरु वशिष्ठ के साथ सलाह करते हैं कि वे अब बुजुर्ग हो गए है, इसलिए अयोध्या का राजा राम को बना देना चाहिए। गुरु वशिष्ठ कहते हैं, राम चारों भाइयों में बड़े हैं, उन्हें राजपाठ का संपूर्ण ज्ञान है। उन्हें राज सिंहासन सौंप देना चाहिए। मंथरा यह सुन सारी बात कैकेयी को बता देती है।

जिस पर कैकेयी राजा दशरथ से राम को 14 वर्ष का वनवास और भरत को राजगद्दी का वरदान मांगती है। जिसे सुन राजा दशरथ व्याकुल हो उठते हैं, लेकिन राजधर्म निभाते है। जिस पर राम वनवास के लिए निकल पड़ते हैं। यह देख अयोध्या वासियों की आंखें छलक जाती हैं। इस मौके पर विनीत रोहिला, विकास शर्मा, प्रदीप ठाकुर, लक्ष्मी कोठियाल, रविंद्र सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




वहीं रामलीला मैदान सिनेमा गली में श्रीराम लीला समिति की ओर से चल रही रामलीला में राम बरात निकाली गई। राम बरात मंडी चौक से शुरू हुई। पहाड़ी गली चौक, सिनेमा गली, आर्य समाज चौक, अस्पताल रोड, डाकपत्थर तिराहा से होते हुए बरात रामलीला मैदान में पहुंची।

भजनों पर रामभक्त जमकर झूमे। राम बरात पर लोगों ने पुष्पों की वर्षा की। उधर, नव युवक रामलीला मंदिर समिति नई यमुना काॅलोनी में भी राम बारात निकाली गई। श्री रामलीला समिति नेहरू मार्केट की ओर से कैकेयी- मंथरा संवाद, कैकेई-दशरथ संवाद का मंचन किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष प्रदीप बंसल, सचिव पंकज नैथानी, राहुल रावत, कमल नेगी, मनीष चतुर्वेदी, मुरलीधर बलोदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें