एसएसपी अजय सिंह ने रविवार को सभी राजपत्रित अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने विगत एक माह में दिए गए निर्देशों पर हुए कार्य की समीक्षा की। एसएसपी ने ऑपरेशन प्रहार के तहत जनपद के समस्त थानों की ओर से की गई कार्रवाई की सर्किल वार समीक्षा की। अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक कार्रवाई किए जाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। गैंगस्टर एक्ट के तहत पंजीकृत अभियोगों की समीक्षा के दौरान आरोपियों की अर्जित की गई अवैध संपत्ति के चिह्ननीकरण, उसके जब्तीकरण की कार्रवाई को और अधिक प्रभावी तरीके से करने, मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त आदतन नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सीएम हेल्पलाइन व अन्य माध्यमों से प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थना पत्रों की समीक्षा की। एक माह से अधिक की अवधि से लंबित प्रार्थना पत्रों को आगामी सात दिन के अंदर निस्तारित के निर्देश दिए। यातायात व्यवस्था की समीक्षा के दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात को मुख्य मार्गों से यातायात का दबाव कम करने के लिए ऐसे सभी मार्ग, जिसमें नो एंट्री या अन्य डायवर्जन व्यवस्था की जानी हो, को चिन्हित करने के निर्देश दिए। आमजन से यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए मांगे गए सुझावों के साथ उन्हें सम्मिलित करने को कहा।
Iएसएसपी ने बढ़ाया दृष्टि दिव्यांगजनों का उत्साहI
विश्व श्वेत छड़ी सुरक्षा दिवस पर राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान देहरादून में दिव्यांगजनों के लिए आयोजित सुरक्षा, स्वतंत्रता एवं समानता प्रदर्शन कार्यक्रम में एसएसपी अजय सिंह बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों के प्रति समाज के नजरिये में पिछले कुछ समय में काफी सकारात्मक बदलाव देखे गये हैं। कई दिव्यांगजन शारीरिक अक्षमता होने के बाद भी अपनी दृढ इच्छाशक्ति और विजन के बल पर विज्ञान, खेल व अन्य क्षेत्रो में उदाहरण स्थापित करते हुए समाज में एक अलग मुकाम हासिल कर इस मिथक को तोड़ा है।
Iअवैध खनन में नौ वाहन सीज, पट्टे की आड़ में कर रहे थे अवैध खननI
अवैध खनन करने वालों के खिलाफ थाना प्रेमनगर पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान कोल्हू पानी, कोटड़ा संतौर में पट्टे की आड़ में सात टैक्टर-ट्राली और दो पिकअप वाहन अवैध खनन करते हुए पाए गए। सभी वाहनों को अवैध खनन में सीज किया गया।