फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: संस्था अध्यक्ष पर फर्जी बिल पास कराने का दबाव बनाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संस्कृति विभाग की निदेशक बीना भट्ट ने सांस्कृतिक संस्था शारदा स्वर संगम के अध्यक्ष पर झूठे तथ्यों पर आधारित भ्रामक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने और ब्लैकमेल कर फर्जी बिल पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। निदेशक ने इस संबंध में कोतवाली डालनवाला में शिकायत दर्ज की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली डालनवाला में दी गई तहरीर में बीना भट्ट ने बताया कि छह नंवबर 2023 को शारदा स्वर संगम के अध्यक्ष नरेंद्र रौथाण ने एक फर्जी एवं झूठे तथ्यों पर आधारित भ्रामक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। जिससे उनकी छवि धूमिल हुई है। कहा कि नरेंद्र रौथाण एवं उनका दल संस्कृति विभाग उत्तराखंड में सूचीबद्ध नहीं है और न ही उन्होंने दल को सूचीबद्ध कराने के लिए कोई आवेदन किया है। जिस कारण दल को कार्यक्रम आवंटित नहीं किए जा सकते है, लेकिन नरेंद्र लगातार उनके दल को कार्यक्रम आवंटित करने का दबाव बना रहा है।



आरोप लगाया कि नरेंद्र रौथाण ने बिना किसी सरकारी कार्यादेश के जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकास खंड वीरोंखाल में 14 अक्तूबर 2021 को आयोजित कार्यक्रम के 8,37,800 रुपये बिल के भुगतान के लिए उन पर दबाव बनाया। बीना भट्ट ने कहा, आरोपी ने वीडियो जारी कर जो गलत टैक्सी बिल का भुगतान करने का आरोप उन पर लगाया है वह सरासर गलत है। उक्त गाड़ी का उपयोग विभाग में कार्यरत दिनेश उप्रेती व सुशील नौटियाल ने किया था। बिल पर गलत गाड़ी संख्या दर्ज की थी। जिसके लिए टैक्सी सर्विस को नोटिस जारी किया गया था। कहा, विभाग की टाइल्स का घर में इस्तेमाल करने का आरोप भी झूठ है। कोतवाली प्रभारी डालनवाला राजेश शाह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें