फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: फिर नहीं पहुंचे ऑन कॉल सीनियर डॉक्टर

Tue, 28 Jul 2026 02:27 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दून अस्पताल की इमरजेंसी में गंभीर मरीज के इलाज के दौरान एक बार फिर सीनियर डॉक्टरों की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। सोमवार शाम विकासनगर के छरबा निवासी राजू पर भारी पत्थर गिर गया। हादसे में उसका चेहरा, सिर और जबड़ा बुरी तरह जख्मी हो गया। गंभीर हालत में परिजन उसे उपचार के लिए दून अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। मरीज की हालत को देखते हुए अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने संबंधित विभागों के सीनियर और ऑन-कॉल डॉक्टरों को सूचना दी। आरोप है कि सूचना देने के बावजूद कई विभागों के सीनियर डॉक्टर मरीज को देखने नहीं पहुंचे। नेत्र रोग विभाग के डॉक्टर इमरजेंसी में पहुंचे और मरीज की फोटो लेने के बाद लौट गए। वहीं, न्यूरो विभाग से भी कोई डॉक्टर मौके पर नहीं आया।
विज्ञापन

ऐसे में गंभीर रूप से घायल मरीज की जिम्मेदारी ईएनटी, सर्जरी, एनेस्थीसिया, प्लास्टिक सर्जरी और डेंटल विभाग के जूनियर डॉक्टरों ने संभाली। डॉक्टरों की टीम ने तत्काल उपचार शुरू किया और इमरजेंसी में ही जटिल सर्जरी की। हालांकि ईएनटी और एनेस्थीसिया विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर मौके पर मौजूद रहे। समय पर उपचार मिलने से मरीज की जान बचा गई। चिकित्सकों के मुताबिक मरीज की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है और उसे आईसीयू में भर्ती किया गया है।

घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लिया है। दून अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. विनम्र मित्तल ने बताया कि घायल युवक की स्थिति काफी नाजुक थी। डॉक्टरों की टीम ने तत्काल सर्जरी कर मरीज का उपचार किया। फिलहाल मरीज आईसीयू में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर है। जिन डॉक्टरों को सूचना देने के बावजूद वह मरीज को देखने नहीं पहुंचे, उनसे स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें