फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: वाया एक्सप्रेसवे दिल्ली के लिए छह वॉल्वो बसें और बढ़ाईं

विज्ञापन
विज्ञापन
I- उत्तराखंड परिवहन निगम ने यात्रियों की बढ़ती संख्या के दृष्टिगत जारी किया आदेश
विज्ञापन

I

I
I

I- 19 हुई एक्सप्रेसवे से होकर जाने वालीं बसों की संख्याI

वाया एक्सप्रेसवे दिल्ली जाने वाली वॉल्वो बसों की संख्या आठ से बढ़ाकर अब 13 कर दी गई है। वॉल्वो, एसी और साधारण बसों की कुल संख्या अब 19 हो गई है। उत्तराखंड परिवहन निगम की ओर से यह निर्णय यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए लिया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल को दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का उद्घाटन कर इसे आम लोगों के लिए खोल दिया है। अब लोग पांच घंटे के बजाय मात्र तीन घंटे में ही दिल्ली पहुंच रहे हैं। उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों का संचालन भी वाया एक्सप्रेसवे शुरू हो गया है। इस मार्ग से यात्रा करने के लिए लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है। परिवहन निगम ने यात्रियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए बसों के किराये में करीब 25 प्रतिशत की कमी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ग्रामीण डिपो के सहायक महाप्रबंधक प्रतीक जैन ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पांच और बसें बढ़ाई गईं हैं। इससे लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें