फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: यूसीसी में शादी के रजिस्ट्रेशन की संख्या हुई एक हज़ार के पार, लिव इन के लिए तीन पंजीकरण

Wed, 12 Feb 2025 10:43 AM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

27 जनवरी को यूसीसी लागू किया गया था। इसमें सबसे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शादी का रजिस्ट्रेशन कराया था। उनके बाद पांच अन्य लोगों ने अपनी शादी के रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर कराया। उन्हें लांचिंग कार्यक्रम में प्रमाण पत्र दिए गए थे।
विज्ञापन
रजिस्ट्रेशन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सामान नागरिक संहिता यानी यूसीसी में शादी का रजिस्ट्रेशन कराने वालों को संख्या एक हजार से ज्यादा हो चुकी है। इस हिसाब से यूसीसी लागू होने के बाद प्रदेश में 67 लोगों ने हर दिन शादी का रजिस्ट्रेशन कराया है। इसके साथ ही लिव इन का रजिस्ट्रेशन कराने वालों की संख्या तीन हो चुकी है। जबकि अपने वारिस की घोषणा करने वाले भी दस से ज्यादा हो गए हैं।

विज्ञापन


यूसीसी पोर्टल पर दर्ज जानकारी के अनुसार अब तक 1006 लोग शादी का पंजीकरण करा चुके हैं। इनमें पहले पंजीकरण करा चुके लोग हुई शामिल हैं। जिन्होंने अपने पंजीकरण की जानकारी पोर्टल को उपलब्ध कराई है। गत 27 जनवरी को यूसीसी लागू किया गया था। इसमें सबसे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शादी का रजिस्ट्रेशन कराया था। उनके बाद पांच अन्य लोगों ने अपनी शादी के रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर कराया। उन्हें लांचिंग कार्यक्रम में प्रमाण पत्र दिए गए थे।

ये भी पढ़ें...National Games:  संकल्प से शिखर पर पहुंची उत्तराखंड की बेटियां, शालिनी ने मजाक बनाने वालों को रजत से दिया जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि अभी तक किसी ने तलाक़ के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है। ना ही पंजीकरण नए सिरे से कराया है। इस बीच लिव इन में रहने वाले तीन जोड़ों का पंजीकरण पोर्टल पर हो चुका है। पोर्टल पर दर्शाई गई जानकारी के मुताबिक 13 लोगों ने अपने वारिस की घोषणा पोर्टल पर दर्ज करा दी है। यानी वसीयत पंजीकृत कराई है। बता दें कि शादी के रजिस्ट्रेशन नए सिरे से कराने के साथ साथ पुराने की जानकारी भी दी जा सकती है। इसके अलावा लिव इन में उत्तराखंड में निवास कर रहे बाहरी जोड़ों को भी रजिस्ट्रेशन कराना होगा। फिर चाहे वे किसी भी राज्य के रहने वाले हों।I

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें