चकराता। बहुउद्देश्यीय सहकारी समिति लिमिटेड माख्टी के नव-निर्वाचित संचालक मंडल का शपथ ग्रहण समारोह शुक्रवार को समिति कार्यालय पर संपन्न हुआ। इस दौरान पदाधिकारियों को समिति की सचिव कीर्ति नैथानी ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान नव निर्वाचित अध्यक्ष शमशेर सिंह और उपाध्यक्ष गोपाल के अलावा संचालक मंडल के सदस्य परम सिंह, राधा देवी, विमला देवी, उर्मिला देवी, रेखा देवी, वीरेंद्र सिंह, रणवीर सिंह, सुभाष राणा, सुरेश सिंह, शमशेर सिंह, गोपाल दास और बबलू जोशी ने शपथ ली। इस अवसर पर नव निर्वाचित अध्यक्ष ने समिति के माध्यम से किसानों व सदस्यों के हितों को सर्वोपरि रखते हुए विकासोन्मुख कार्य करने का भरोसा भी दिलाया। संवाद