फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: साल के पहले दिन बिजली व पानी के लिए तरसे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

I

I
I

I- कालसी बाजार, आम बाग, जोहड़ी, जामनसोत में विद्युत आपूर्ति रही ठप
I

I- फोन स्विच ऑफ होने के कारण शुभचिंतकों को शुभकामनाएं तक नहीं दे पाए लोगI



तहसील मुख्यालय क्षेत्र के लोगों का नया साल बगैर बिजली-पानी से शुरू हुआ। कालसी बाजार, आम बाग, जोहड़ी, जामनसोत आदि क्षेत्रों में रविवार देर रात अचानक बिजली चली गई। लोगों के घरों में अंधेरा पसर गया। बिजली चले जाने के कारण ट्यूबवेल भी नहीं चल पाए और अगले दिन सुबह पेयजल आपूर्ति पूरी तरह बंद रही। वहीं साहिया में तीन घंटे बिजली गुल रही।

जहां एक ओर जौनसार बावर क्षेत्र के लोगों ने नए साल का जश्न मनाया। वहीं क्षेत्र के प्रवेश द्वार कालसी बाजार, आम बाग, जोहड़ी, जामनसोत आदि जगहों पर विद्युत आपूर्ति ठप रही। लोग रात भर परेशान रहे और अपने फोन तक चार्ज नहीं कर पाए। वह अपने रिश्तेदार और शुभचिंतकों को शुभकामनाएं तक नहीं भेज पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




बिजली गुल रहने से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप रही। लोगों को साल के पहले दिन स्नान ध्यान करने की लिए भी समस्या झेलनी पड़ी। अवर अभियंता केसर सिंह चौहान ने बताया कि रात विद्युत लाइन का तार टूटने के कारण आपूर्ति बंद करनी पड़ी थी। बताया कि जिसको सोमवार सुबह लगभग 9:30 बजे सुचारु कर दिया गया है।

वहीं दूसरी ओर साहिया में साल के पहले दिन सुबह सात से दस बजे तक बिजली गुल रही। जिसके चलते लोगों का नया साल फीका रहा। दिनचर्या भी अस्तव्यस्त हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें