सिंचाई विभाग की हीलाहवाली रूद्रपुर गांव के किसानों पर भारी पड़ रही है। सिंचाई के अभाव में अधिकांश किसान खेत को बंजर छोड़े हुए हैं। करीब 200 बीघा खेती प्रभावित हो रही है। किसानों का कहना है कि सिंचाई गूलों के क्षतिग्रस्त होने से पानी खेतों तक नहीं पहुंच रहा है। खेती बरसात के पानी पर आधारित होकर रह गई है, जबकि मुख्य नहर में पर्याप्त मात्रा में पानी है।
इस संबंध में ग्रामीणों ने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन भेजा है। उपप्रधान सुनील कुमार, वीरेंद्र सिंह शर्मा, साजिद, वहीद, राजेंद्र धीमान, अनिल नौटियाल ने बताया कि गांव में रुद्रपुर नहर से पानी की आपूर्ति होती है। नहर का मुख्य स्त्रोत गोना नदी है। यहां पर्याप्त मात्रा में पानी है, लेकिन गूल नंबर-18 लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़ी है। इससे खेतों तक सिंचाई के लिए पानी नहीं पहुंच पा रहा है। यह गूल जूनियर हाईस्कूल रूद्रपुर के नीचे स्थित है। सिंचाई गूल नंबर-17 भी पूरी नहीं बनी है। उन्होंने नहर का पुनर्निर्माण कर इसे जूनियर हाईस्कूल तक बनाने की मांग की। कहा कि भूमि को सिंचित करने के लिए गूल नंबर-19 का भी निर्माण किया जाएगा। मरम्मत और नई गूल के निर्माण से करीब 200 बीघा कृषि भूमि सिंचित हो सकेगी।
Iवर्जन
I
Iग्रामीणों की मांग को देखते हुए अवर अभियंता को मौके पर भेजकर क्षतिग्रस्त गूलों की मरम्मत और नई गूल के निर्माण का पूरा प्रयास किया जाएगा।
I
I
I
Iविवेक प्रताप, सहायक अभियंता, सिंचाई खंड, डाकपत्थरI