I
I-03 माह से बनी है समस्या, विभाग नहीं ले रहा सुधI
जल निगम की लापरवाही सहसपुर विकासखंड के मांडूवाला गांव के लोगों पर भारी पड़ रही है। पेयजल लाइन करीब तीन माह से क्षतिग्रस्त पड़ी है। विभाग सुध नहीं ले रहा है। पानी सड़क पर बह रहा है। लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। कई घरों में लो प्रेशर की समस्या भी बनी हुई है।
पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मनीष नेगी ने बताया, मांडूवाला-डूंगा मोटर मार्ग पर लाइन 5-6 जगहों पर क्षतिग्रस्त है। यहां दिनभर सैकड़ों लीटर पानी सड़क पर बहकर बर्बाद हो रहा है। सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कई बार संबंधित अधिकारियों को सूचित कर करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पेयजल लाइन से मांडूवाला के करीब 300 घरों में पानी की आपूर्ति होती है।
स्थानीय निवासी वीर सिंह, सुधीर राणा, धर्म सिंह, पूरण सिंह का कहना है कि अंतिम छोर पर स्थित घरों में पर्याप्त मात्रा में पानी की आपूर्ति नहीं हो पाती है। जल निगम के अवर अभियंता मोहम्मद इस्लाम ने कहा मौके पर कर्मचारियों को भेजकर क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत कराई जाएगी।