फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नगर पालिका ने चलाया अतिक्रमण अभियान, फुटपाथ कराए खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। नगर पालिका परिषद प्रशासन ने डाकपत्थर चौक से कैनाल सड़क चौक तक अभियान चलाकर सड़क किनारों व फुटपाथ पर कराए गए अतिक्रमण हो हटवा दिया। पालिका परिषद ने यह कार्रवाई मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में की गई एक शिकायत पर की है। पालिका प्रशासन के अधिकारियों ने दुकानदारों को दोबारा से अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट के दिशा-निर्देशन में पालिका की टीम ने नगर के डाकपत्थर सड़क तिराहे के आसपास व कैनाल सड़क चौराहे तक अतिक्रमण अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों व रेहड़ा, ठेली व फड़ आदि लगाकर सब्जी व फल बेचने वालों पर सख्ती की। उन्होंने कार्रवाई के दौरान पांच लोगों के चालान काटते हुए उनपर 27 हजार का जुर्माना लगाने के साथ सड़क व फुटपाथ पर रखा गया सामान भी जब्त कर लिया। पालिका के कर निरीक्षक मनोज कोहली ने बताया स्थानीय निवासी विजय कुमार तोमर के माध्यम से मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में अतिक्रमण की समस्या से संबंधित शिकायत की गई थी।
उन्होंने शिकायत में दुकानदारों के सड़क व फुटपाथ पर अतिक्रमण करने का आरोप लगाने के साथ इससे उत्पन्न समस्या के बारे में बताया था। शिकायत पर तत्काल कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण को हटा दिया गया है और इसके साथ ही दुकानदारों व अन्य सभी लोगों को भविष्य में फुटपाथ व सड़क पर किसी प्रकार का अतिक्रमण नहीं करने के लिए चेतावनी भी दी गई है। कार्रवाई में पालिका के अतिक्रमण प्रभारी अनिल गुप्ता, सुनील टांक, सफाई सुपरवाइजर सुभाष कुमार, सुरेंद्र तोमर समेत पालिका के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें