विकासनगर। नगर पालिका ने बुधवार को वार्ड नंबर 11 में फॉगिंग अभियान चलाया। पालिका की टीम ने क्षेत्र की गलियों में फॉगिंग की।स्थानीय निवासियों ने कहा इससे मच्छरों से निजात मिलेगी। उन्होंने पालिका से नियमित रूप से फॉगिंग कराने की मांग भी की। नगर पालिका ने नागरिकों से अपने आसपास सफाई बनाए रखने की अपील की है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट ने बताया कि यह अभियान जारी रहेगा।