फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: नगर निगम ने सफाई कर्मियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मेयर सौरभ थपलियाल और नगर आयुक्त नमामी बंसल ने सफाई कार्मिकों को सम्मानित किया। नगर आयुक्त ने सभी से अपने दायित्वों का निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करने की अपील की। इस दौरान संजय, सुधा और रीना को उनके सराहनीय योगदान के लिए 10-10 हजार रुपये का चेक सौंपा गया।
विज्ञापन




I
I

Iगणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या किया गया पौधरोपण
I



आईसीएआर–भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान के सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण संघ (पंजीकृत) ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर महादेव गौतम ऋषि आश्रम (बावड़ी), ढकरानी में पौधरोपण किया। इस अवसर पर निदेशक डॉ. एम मधु वीपीकेएस, डॉ. एके श्रीवास्तव, डॉ. राजीव कुमार सिंह, डॉ. जीपी जुयाल और डॉ. बीएल ध्यानी, गौतम ऋषि आश्रम के अध्यक्ष रविंद्र चौहान मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संघ के सचिव डॉ. एचपीएस तोमर, संयुक्त सचिव प्रमोद कुमार और कोषाध्यक्ष वीके द्विवेदी ने किया।



Iप्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मनाया गणतंत्र दिवस
I

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष करन माहरा ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज जनता को कांग्रेस पार्टी से बहुत अपेक्षाएं हैं। पार्टी ने हमेशा आम आदमी को केंद्र में रखकर विकास की योजनाएं बनाई हैं। वर्तमान में प्रदेश व देश की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी देश को तोड़ने, जनता को गुमराह करने, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने, कमजोर और दलित वर्ग पर अत्याचार करने का काम कर रही है। इस अवसर पर राजेंद्र शाह, नवीन जोशी, हेमा पुरोहित, अभिनव थापर, महेंद्र सिंह नेगी, डॉ. प्रतिमा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन





कांग्रेसियों ने बांटीं पेंसिल-किताबें
I



पूर्व विधायक राजकुमार और पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण किया। मलिन बस्तियों में जाकर आंगनबाडी केंद्र के बच्चों को काॅपी, पेंसिंल, किताबें आदि का वितरण किया। उन्होंने चंदरनगर, कबाड़ी बाजार, धामावाला, ईनामुल्ला बिल्डिंग, डिस्पेंसरी रोड, तेगबहादुर रोड आदि क्षेत्रों में ध्वजारोहण कर देश की आजादी से लेकर अब तक के कांग्रेस के योगदान को सभी को बताया। इस मौके पर पार्षद निखिल कुमार, प्रमोद कुमार, विरेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें