फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: चिबोऊ गांव की ध्याटुड़ियों ने मंदिर को भेंट किया चांदी से बना नाग-नागिन का जोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

क्वानू मोटरमार्ग पर चैईथा बैंड स्थित शिव मंदिर में चैईथा महाराज का जागड़ा पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह से देव दर्शन के लिए शिवभक्तों का तांता लगा रहा। चिबोऊ गांव की ध्याटुड़ियों ने स्वयं के खर्च से बनाए गए चांदी के नाग-नागिन का एक जोड़ा मंदिर को भेंट किया। भक्तों ने शिवलिंग के दर्शन कर परिवार की खुशहाली मांगी। दोपहर में भंडारा आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन


सुबह विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद मंदिर को श्रद्धालुओं के लिए खोला गया। चिबोऊ गांव के ध्याटुड़ियों ने पहले चांदी से बने नाग-नागिन के जोड़े को यमुना में स्नान कराया। उसके बाद गांव से पारंपरिक वेशभूषा में ढोल-दमोऊ की थाप पर झूमती हुई मंदिर पहुंचीं। उन्होंने चांदी से बने नाग-नागिन को मंदिर को भेंटकर माथा टेका और अपने परिवार की खुशहाली की कामना की। इस मौके पर देव पुजारी राजेश शर्मा, मंदिर समिति के अध्यक्ष टीकम सिंह तोमर, उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह तोमर, हंसराम शर्मा, खजान सिंह तोमर, कुंदन सिंह, सुरेंद्र सिंह, रमेश तोमर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें