फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: घटना से चार दिन पहले हरिद्वार में आकर रुके थे डकैत

विज्ञापन
विज्ञापन
I महाराष्ट्र के लातूर में हुई घटना से मिलते-जुलते हैं बदमाशों के हुलिए, पुलिस जांच में सामने आई बातI
विज्ञापन



राजपुर रोड पर शोरूम में डाका डालने से चार-पांच दिन पहले बदमाश हरिद्वार में रुके थे। पुलिस अब हरिद्वार के इन ठिकानों से जानकारी जुटा रही है। बताया जा रहा है कि इन बदमाशों का हुलिया महाराष्ट्र के लातूर में घटना करने वाले बदमाशों से मिलता है। यह वारदात बिहार की सुबोध गैंग की ही बताई जा रही है। सुबोध फिलहाल पटना जेल में है, उसे महाराष्ट्र ले जाने के लिए वहां की पुलिस ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया है। घटना के बाद अबतक की कार्रवाई के संबंध में पुलिस कप्तान अजय सिंह ने अधिकारियों के साथ चर्चा की और कई निर्देश भी दिए।


उन्होंने बताया कि इस गैंग के सदस्यों ने गत पांच अप्रैल को मध्य प्रदेश के कटनी में और फिर 13 अगस्त को महाराष्ट्र के लातूर में इसी तरह से घटना को अंजाम दिया था। इन वारदातों की सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने हासिल किए हैं। लातूर में जिन बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था उनके हुलिये देहरादून में आए इन बदमाशों से मिलते जुलते हैं। उनकी तलाश में पुलिस की आठ से ज्यादा टीम लगी हुई हैं।
विज्ञापन


पुलिस जांच में सामने आया है कि बदमाश घटना से पहले हरिद्वार में रुके थे। लिहाजा, वहां के होटल और धर्मशालाओं की भी जांच की जा रही है। सभी बदमाशों के हुलिए की फुटेज हासिल कर सभी थानों में पहुंचाई गई हैं। अन्य जिलों की पुलिस के साथ भी समन्वय स्थापित किया गया है। हालांकि, पुलिस को अभी कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है।







Iमाल सप्लाई करने वाली कंपनी भी आई जांच के दायरे मेंI



एसएसपी ने बताया कि इस मामले में प्रत्येक बिंदु को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। लगातार रिलायंस के ही शोरूम को निशाना बनाया जा रहा है। यह ट्रेंड बीते कई महीनों से सामने आ रहा है। ऐसे में इतना जरूर है कि यहां पर कोई न कोई रेकी कर रहा है। उसे शोरूम के बारे में हर तरह की जानकारी है। शोरूम में माल सप्लाई करने वाली कंपनी के कर्मचारी भी आते हैं। इस कंपनी को भी जांच के दायरे में लिया गया है। बताया जा रहा है कि यहां के शोरूम की कई महीने पहले रेकी की गई थी।







Iपांच राज्यों में बड़ा नेटवर्कI



बिहार की सुबोध गैंग का देश के पांच बड़े राज्यों में नेटवर्क है। इनमें इसी साल कई वारदातें हुई हैं। गैंग का सरगना बिहार के एक जिले में एक ट्रेनिंग सेंटर भी चलाता है। इसी में डकैती और लूट की ट्रेनिंग दी जाती है। इसके लिए लोगों को बकायदा हिस्सा दिया जाता है। सुबोध गैंग उड़िसा, महाराष्ट्र व मध्य प्रदेश में भी वारदात कर चुका है। हरियाणा में भी प्रयास किए जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन








Iराष्ट्रपति की सुरक्षा में चूक मानाI



राष्ट्रपति के दौरे के वक्त हथियारबंद बदमाशों का शहर में आना सुरक्षा में चूक के तौर पर माना जा रहा है। इसके लिए खुफिया एजेंसी ने सरकार को भी अवगत कराया है। इस बात की चर्चाएं दिन भर चलीं। हालांकि, इस खुफिया जानकारी की किसी भी अधिकारी ने पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें