फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: आईएसबीटी पर यात्रियों की भीड़, अतिरिक्त बसों के बाद भी मारामारी

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली पर ट्रेनों की किल्लत का असर रोडवेज बस अड्डे पर दिखाई पड़ा। बड़ी संख्या में लोग बसों से गंतव्य तक जाने के लिए परेशान दिखे। रोडवेज ने अपनी सभी बसों को यात्रियों के लिए उतार दिया। इसके बाद भी यात्रियों के लिए बसें कम पड़ती रहीं।
विज्ञापन


रोडवेज के मंडलीय प्रबंधक संचालन संजय गुप्ता के अनुसार यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली रूट पर 50 अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं। इस बार रेलव ने लखनऊ और दिल्ली रूट के लिए कोई स्पेशल ट्रेन नहीं चलाई। इसके कारण दीपावली से ठीक पहले घर जाने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। बसों का पूरा बेड़ा दिल्ली रूट के लिए चलाने के बाद भी यात्रियों को काफी देर इंतजार करना पड़ा।







विनीत चौबे दोपहर तीन बजे से लखनऊ जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे हैं। बताते हैं कि उन्हें तीन घंटे से लखनऊ के लिए कोई बस नहीं मिली है। उन्हें उम्मीद है कि अगले कुछ घंटे में कोई बस मिले, जिससे वह लखनऊ जा सकें।
विज्ञापन




चंडीगढ़ जाने के लिए राजीव चौधरी परेशान हैं। दोपहर के तीन बजे से वह बस का इंतजार कर रहे हैं। कहते हैं कि बसों के सापेक्ष यात्रियों की भीड़ काफी अधिक है। इसलिए यात्रियों की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं।







मीनाक्षी बताती हैं कि उन्हें बरेली जाना है, यहां से कोई बस नहीं मिल पा रही है। दिल्ली जाने वाली बसों में भी बड़ी मारामारी है। प्राइवेट बस संचालक आईएसबीटी के आसपास यात्रियों को तलाश रहे हैं, लेकिन वह दो से तीन गुना पैसे वसूल रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें