फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: आज भविष्य ज्योति सम्मान से नवाजे जाएंगे 10वीं, 12वीं के मेधावी

विज्ञापन
विज्ञापन
Iकैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल करेंगे मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकतI
विज्ञापन




अमर उजाला और देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी की ओर से आज (शनिवार को) भविष्य ज्योति समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में 10वीं और 12वीं बोर्ड के मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
विज्ञापन




हाथीबड़कला स्थित सर्वे ऑफ इंडिया के ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में कक्षा 10 में 80 फीसदी या अधिक अंक और 12वीं में 75 फीसदी या अधिक अंक पाने वाले छात्र-छात्राएं सम्मानित होंगे। इसके लिए आयोजन स्थल पर ही पंजीकरण कराने की सुविधा है। छात्रों को मार्कशीट की फोटोकॉपी साथ लानी अनिवार्य है। इस कार्यक्रम के आयोजन में दून डिफेंस अकादमी, दून वर्ल्ड स्कूल, दून इंटरनेशनल स्कूल, देहरादून वर्ल्ड स्कूल, दून केंब्रिज स्कूल, यूनिवर्सल अकादमी और कैंब्रियन हॉल स्कूल का विशेष सहयोग है। इन विद्यालयों को सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें