फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध : आदित्य कोठारी

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

I

I-जीवनगढ़ स्थित वेटिंग प्वांइट में अल्पसंख्यक मोर्चा की कार्यसमिति की बैठक आयोजितI

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा देहरादून ग्रामीण की जिला कार्यसमिति की बैठक जीवनगढ़ स्थित वेटिंग प्वांइट में आयोजित हुई। इस दौरान मंडल शक्तिकरण अभियान पर चर्चा की गई। मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी शामिल हुए। उन्होंने पदाधिकारियों को संगठनात्मक ढांचे की जानकारी दी। कहा कि अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए भाजपा सरकार प्रतिबद्ध है। भाजपा सरकार प्रदेश का चहुमुखी विकास कर रही है। अल्पसंख्यकों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। मोर्चा के प्रदेश प्रभारी मुकेश कोली और प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। अधिक से अधिक अल्पसंख्यकों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया। कहा कि कांग्रेस ने हमेशा अल्पसंख्यकों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने भी कार्य समिति को संबोधित किया। सरकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने की बात कही। पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम को भी सुना। इस मौके पर भाजपा देहरादून ग्रामीण के जिलाध्यक्ष मीता सिंह, सुरेंद्र सिंह, सारिक खान, फतेह आलिम, सबीर, जुबेर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें