फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: रील का कमाल, चमका कारोबार

Mon, 19 Oct 2026 05:52 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव के बीच स्थानीय युवा रील और वीडियो के जरिये दुकानों, शोरूम और कारोबारियों के उत्पादों का प्रचार कर रहे हैं। इंस्टाग्राम और फेसबुक पर प्रमोशन से व्यापारियों को ग्राहकों तक पहुंचने का नया माध्यम मिला है, वहीं युवाओं के लिए कमाई और रोजगार का जरिया बन रहा है।
विज्ञापन

युवा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स कारोबारियों से संपर्क कर उनके उत्पाद, प्रतिष्ठान और ऑफर पर रील तैयार कर रहे हैं। आकर्षक वीडियो बनाकर उन्हें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित किया जाता है। इससे कम समय में बड़ी संख्या में लोगों तक कारोबार की जानकारी पहुंच रही है।
स्थानीय निवासी प्रणय डोभाल करीब तीन साल से सोशल मीडिया हैंडल चला रहे हैं। इनके इंस्टाग्राम और फेसबुक मिलाकर करीब दो लाख फॉलोअर्स है। पिछले एक साल से दुकानों और स्थानीय कारोबारियों के प्रमोशन से आय अर्जित कर रहे हैं। उनका कहना है कि प्रमोशन के बाद कई दुकानदारों ने दोबारा संपर्क किया है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी अखिल शर्मा करीब चार साल से सोशल मीडिया हैंडल चला रहे हैं। उनके इंस्टाग्राम और फेसबुक मिलाकर करीब 90 हजार फॉलोअर्स है। पिछले दो साल से इससे आमदनी जुटा रहे हैं। वह फेसबुक और इंस्टाग्राम पर 200 से अधिक प्रमोशनल रील बना चुके हैं। उनके अनुसार, करीब 90 प्रतिशत कारोबारियों की बिक्री में बढ़ोतरी हुई और कई ने दोबारा प्रमोशन कराया हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें