II
गला दबाकर धमकी देते हुए दिया घटना को अंजाम,
I
I
I
Iघर में काम करने आए मजदूर ने महिला की सोने की चूड़ियां और बालियां लूट लीं। महिला को अकेली पाकर उसने उनका गला दबाया और धमकाते हुए वहां से भाग निकला। पीड़ित महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
I
Iएसएचओ पटेलनगर कमल कुमार लुंठी ने बताया कि शिकायत प्रदीप सुरी निवासी पटेलनगर ने की है। उनके मकान के पिछले हिस्से में निर्माण कार्य चल रहा है। यहां काम करने के लिए वह लालपुल से एक मजदूर को लेकर आए थे। गत 27 सितंबर को घर में उनकी मां ऊषा रानी अकेली थीं। इसका मजदूर ने फायदा उठाया और उनका गला दबाने लगा। उसने दोनों हाथों की चूड़ियां और कानों से बालियां लूट लीं।
I
Iएसएचओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक करते हुए आरोपी की तलाश की जा रही है।I