II
नेहरू कॉलोनी पुलिस ने सीओ डालनवाला की जांच रिपोर्ट के आधार पर समीर सरदाना के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
I
I
I
I हिंदुओं, पहाड़ के निवासियों और पुलिस अफसरों को ई-मेल के माध्यम से गालियां देने और अभद्र टिप्पणी करने वाले के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी के खिलाफ एक शिकायत पर सीओ डालनवाला ने जांच की थी। इसके आधार पर उसके खिलाफ भड़काऊ भाषण और माहौल खराब करने के आरोप में नेहरू कॉलोनी पुलिस ने कार्रवाई की है।
I
I
I
Iप्रभारी एसओ नेहरू कॉलोनी योगेश दत्त ने बताया कि मुकदमा समीर सरदाना नाम के व्यक्ति के खिलाफ दर्ज किया गया है। आरोप है कि सरदाना ने पूर्व एसएसपी दलीप सिंह कुंवर, पूर्व एसओ नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा को ई-मेल के माध्यम से गालियां दी हैं। इसके अलावा हिंदुओं और पहाड़ी समुदाय के लोगों के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। उसने एक ई-मेल आईडी बनाई, जिसमें उत्तराखंड पुलिस के संबंध में गलत बातें लिखी हुई थीं। इस ई-मेल आईडी से ही उसने सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत कुछ जानकारियां भी मांगी। आरोपी की तलाश की जा रही है।I