फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: कालिंदी अस्पताल के प्रबंधक समेत तीन पर मुकदमा दर्ज, धोखाधड़ी कर संपत्ति पर कब्जा करने का आरोप

Tue, 25 Jul 2023 10:58 AM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

2013 में डॉ. शशी ने संपत्ति को खरीदा था। जिसके विक्रय अभिलेख में बकायदा सतीश जैन गवाह हैं। अब उनके द्वारा डॉ. शशी को संपत्ति में जाने से रोका जा रहा है। संपत्ति के बाहर विवादित संपत्ति का बोर्ड भी लगा दिया है।
विज्ञापन
मुकदमा दर्ज - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली पुलिस ने महिला डाॅक्टर की तहरीर पर लाइन जीवनगढ़ स्थित कालिंदी अस्पताल के प्रबंधक सतीश जैन, उनके भाई समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता डॉ. शशी नैटज्लै प्रीटोरियस पुत्री स्वर्गीय राम सिंह थापा निवासी 17 सर्कुलर रोड देहरादून ने अपने अधिवक्ता संदीप जोशी के माध्यम से पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उनकी विकासनगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाढ़वाला में संपत्ति है। जिस पर कालिंदी अस्पताल के स्वामी सतीश जैन, उनके भाई नवीन जैन, सुशील जैन ने धोखाधड़ी कर कब्जा किया हुआ है। संपत्ति पर जाने से रोकते हैं।

विज्ञापन


अधिवक्ता ने बताया कि 2013 में डॉ. शशी ने संपत्ति को खरीदा था। जिसके विक्रय अभिलेख में बकायदा सतीश जैन गवाह हैं। अब उनके द्वारा डॉ. शशी को संपत्ति में जाने से रोका जा रहा है। संपत्ति के बाहर विवादित संपत्ति का बोर्ड भी लगा दिया है।

कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर संजय कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बतादें कि पूर्व भी आयुष्मान कार्ड धारकों के इलाज में लापरवाही बरतने का खुलासा होने पर राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की ओर से कोतवाली में प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें