फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: उछाल मारकर 34 डिग्री तक पहुंचा पारा, लोग हुए बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
उमस भरी गर्मी ने खूब सताया, बिजली-पानी ने भी नहीं दिया साथ
विज्ञापन


छुट्टी के बाद हैंडपंप पर पानी भरते नजर आए प्यासे बच्चे



उमस भरी गर्मी ने अपना खूब असर दिखाया। दोपहर में अधिकतम तापमान उछाल मारकर 34 डिग्री तक पहुंच गया। इसकी वजह से लोग बेहद परेशान हुए। भीषण गर्मी में बिजली और पानी की व्यवस्था गड़बड़ाने से परेशानी और बढ़ गई।



मंगलवार की सुबह आसमान पर छाए बादलों को देखकर एक बार तो ऐसा लगा कि शायद दिन में गर्मी से राहत मिलेगी लेकिन दिन चढ़ने के साथ उमस भरी गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू किया। दोपहर आने तक अधिकतम तापमान उछाल मारकर 34 डिग्री तक पहुंच गया।
विज्ञापन


पिछले तीन सप्ताह में बारिश का मौसम रहने के बाद यह पहला दिन था जबकि तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। भीषण गर्मी की वजह से गांव से शहरों तक लोग अपने घरों में कैद हो गए। स्कूलों की छुट्टी के समय छोटे-छोटे बच्चे स्कूल से निकलते ही आसपास लगे हैंडपंपों पर रूककर प्यास बुझाते दिखाई दिए।
विज्ञापन




गर्मी का असर बिजली व पानी की आपूर्ति पर भी दिखाई दिया। विकासनगर, हरबर्टपुर, सहसपुर, शिमला बाईपास, सेलाकुई आदि क्षेत्रों में दिनभर बिजली के आने-जाने का क्रम चलता रहा। जिससे पानी की आपूर्ति भी प्रभावित रही। हालांकि ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार ने क्षेत्र में बिजली संकट से इंकार करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं की शिकायतों पर काम करने के लिए सप्लाई को बंद करने के अलावा कोई तकनीकी फाल्ट नहीं रहा है। सभी क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति सुचारू है।

उधर जलकल अभियंता जयपाल सिंह ने बताया कि बिजली आपूर्ति गड़बड़ाने के कारण वाटर टैंक नहीं भर पाते, जिसके चलते लो प्रेशर की समस्या सामने आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें