फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: प्रदेश में कृषि सहायकों का 4091 रुपये बढ़ा मानदेय

विज्ञापन
विज्ञापन
- 8300 रुपये से बढ़कर 12391 रुपये किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश में कृषि सहायकों का मानदेय 4091 रुपये बढ़ा है। कृषि मंत्री गणेश जोशी के मुताबिक मानदेय को 8300 रुपये से बढ़ाकर 12391 रुपये किए जाने पर उनके अनुमोदन के बाद इसका शासनादेश कर दिया गया है।
विज्ञापन

प्रदेश की हर न्याय पंचायत में एक कृषि सहायक है। जो पिछले काफी समय से मानदेय बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे। कृषि मंत्री के मुताबिक कृषि सहायकों की इस मांग को गंभीरता से लेते हुए कृषि सचिव को आवश्यक निर्देश दिए गए थे। कृषि मंत्री ने कहा, कृषि सहायक राज्य में किसानों तक सरकारी योजनाओं और तकनीकी जानकारियों को पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उनका मनोबल बढ़ाना और उन्हें उचित पारिश्रमिक देना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि मानदेय में वृद्धि से कृषि सहायकों को आर्थिक संबल मिलेगा और वे और अधिक उत्साह के साथ किसानों की सेवा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें