फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित होंगे राज्य के पहाड़ी क्षेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
- सीएम धामी ने पहले चरण में तीन निकायों के लिए दी मंजूरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों को स्मार्ट सिटी की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पहले चरण में तीन निकायों नगर निगम पिथौरागढ़, नगर पालिका परिषद बाड़ाहाट, उत्तरकाशी (पर्यटक स्थल) और नगर पंचायत गैरसैंण (ग्रीष्मकालीन राजधानी) को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की मंजूरी दी है।
मुख्यमंत्री ने इसके अलावा विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 39.68 करोड़ की धनराशि मंजूर की है। इसमें शहरी विकास विभाग के तहत 17 नगर निकायों में देवभूमि रजत जयंती पार्क के निर्माण के लिए 13.46 करोड, देहरादून की उत्तर शाखा के तहत गंगोत्री विहार में नलकूप खनन, राईजिग-मेन एवं इससे संबंधित कार्यों के निर्माण के लिए 2.22 करोड़ की धनराशि मंजूर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा शिवालिक नगर पंपिंग जलापूर्ति पुनर्गठन योजना के तहत 6.81 करोड़, अमृत 2.0 स्टेट वाटर एक्शन प्लान-2 के तहत पांच योजनाओं के लिए 3.25 करोड, देहरादून की केंद्रीय भंडार शाखा के तहत नगरीय पेयजल योजनाओं के व्यवसायिक जल संयोजनों पर वाटर मीटर अधिष्ठापन के कार्यों के लिए दस करोड़ मंजूर किए हैं। वहीं, मुख्यमंत्री घोषणा के तहत बनबसा के ग्रामीण क्षेत्रों में लोक निर्माण विभाग की आंतरिक 10 किलोमीटर सड़कों के सुधारीकरण कार्य के लिए 3.94 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें