फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: भवन की छत गिरने का डर, मंदिर में हो रहे बैठक और कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
I- जर्जर हालत में हैं नेवी के पंचायत भवन और मिलन केंद्रI
विज्ञापन

I- 08 साल से नहीं किया गया मरम्मतI

ग्राम पंचायत नेवी घर व मिलन केंद्र पिछले आठ साल से जर्जर हालत में हैं। मजबूरी में गांव की बैठक और महत्वपूर्ण कार्यक्रम मंदिर प्रांगण में ही हो रहे हैं। कई बार ग्रामीण पुराने भवनों को ध्वस्त कर नए भवन बनाने के लिए ब्लॉक को प्रस्ताव भेज चुके हैं, लेकिन अब तक प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिल पाई है।
ग्राम पंचायत नेवी में वर्ष 1995-96 में पंचायत भवन और मिलन केंद्र का निर्माण करवाया गया था। करीब 3.70 लाख रुपये में पंचायत भवन और 1.00 लाख रुपये की लागत से मिलन केंद्र का निर्माण हुआ था। उसके बाद से दोनों भवन मरम्मत के अभाव में जर्जर होते गए। पिछले आठ साल से दोनों भवनों की हालत खराब है। हाल यह है कि भवनों की छत कभी भी ढह सकती है। दीवारों का प्लास्टर भी उखड़ कर गिर रहा है। भवन के चारों ओर झाड़ियां उग आई हैं। पूर्व प्रधान मोहन लाल शर्मा, पूर्व प्रधान सुभाष भाटी, मोहन भाटी, चरण दास, सीताराम आदि ने बताया कि कई बार ब्लॉक के अधिकारियों से भवन निर्माण के लिए लिखित रूप से पत्राचार हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन



Iजर्जर भवनों को लेकर ब्लॉक को कई बार प्रस्ताव भेजा जा चुका है। स्वीकृति मिलने का इंतजार है। गांव में एक नया सामूहिक भवन और एक प्रधान कार्यालय का निर्माण भी प्रस्तावित है।- IIनीलम संवाई, ग्राम प्रधान
I

Iभवनों के निर्माण का प्रस्ताव आया है। शासन को बजट के लिए डिमांड भेजी जा चुकी है। बजट मिलते ही निर्माण कार्य की प्रकिया शुरू कर दी जाएगी।
I

Iमटोर सिंह, ब्लाॅक प्रमुख, कालसीI
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें