फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लांट के खिलाफ लोगों का क्रमिक अनशन जारी

विज्ञापन
शीशमबाड़ा में प्लांट के खिलाफ क्रमिक अनशन पर बैठे लोग। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के खिलाफ स्थानीय लोगों का क्रमिक अनशन बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। रविकांत सिंघल, प्रेम सिंह नेगी और अनीस अहमद क्रमिक अनशन पर बैठे। लोगों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

रविकांत सिंघल, अनीस अहमद और प्रेम सिंह नेगी ने कहा कि प्लांट ने क्षेत्र की जलवायु को बुरी तरह प्रभावित किया है। सुबह और शाम के समय बदबू बढ़ जाती है। इस कारण लोगों का घरों में रहना तक मुश्किल हो गया है। उन्हें मुंह पर मास्क पहनकर घूमना पड़ता है। पूर्व में नगर निगम प्रबंध ने एंजाइम डालकर बदबू को कंट्रोल करने की बात कही थी, लेकिन इस ओर भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। नगर निगम और प्रदेश सरकार लोगों को झूठे आश्वासन दे रही है। उन्होंने प्लांट को हटा वहां पर पार्क निर्माण की मांग की।
कहा कि पार्क निर्माण से लोगों को ताजा हवा मिल सकेगी। जिस जगह पर प्लांट बनाया गया है। उसके आसपास कई शैक्षणिक संस्थान भी हैं। ऐसे में प्लांट से उठने वाली दुर्गंध छात्रों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर डाल रही है। प्रदर्शन करने वालों में मोहम्मद अनीस, प्रेम सिंह नेगी, मेहरून्निसा, ऋतु ठाकुर, किरण देवी, रजनीश कंबोज, वीरेंद्र सिंह, सुधीर रावत, वसीमा, विमला रौथाण, अमन सेतीया, सतीश राणा, सीएम जोशी, राजीव श्रीवास्तव, अमित अग्रवाल, शुभम, प्रवीण चौधरी, संदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें