फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: देव दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, मनोकामना सिद्धि के लिए जागकर बिताई रात

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धपीठ महासू देवता मंदिर हनोल में राजकीय जागरा मेला धूमधाम के साथ मनाया गया। जयकारों और पारंपरिक नृत्य और लोकगीतों की धुन पर झूमते हजारों श्रद्धालुओं ने सोमवार को महासू देवता के दर्शन कर पुण्य कमाया। इस दौरान आयोजित मेले में जौनसार बावर की लोक संस्कृति की अनूठी झलक देखने को मिली। मेले में विभिन्न क्षेत्रों से आए करीब 25 हजार श्रद्धालुओं ने हनोल मंदिर में रात्रि जागरण कर लोक नृत्य की प्रस्तुति से आराध्य देवता की स्तुति की। मंगलवार को देवता का शाही स्नान के उपरांत देव चिह्नों को गाजे-बाजे के साथ वापस गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी भाद्रपद के शुल्क पक्ष को हरितालिका तीज पर दिन सिद्धपीठ श्री महासू देवता मंदिर हनोल में परंपरागत जागरा मेला बड़े धूमधाम से मनाया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने महासू मंदिर में मत्था टेका, रात्रि जागरण को विभिन्न क्षेत्रों से आए हजारों लोगों ने महासू देवता के दर्शन कर ढ़ोल-दमोऊ की थाप पर परंपरागत लोक-नृत्य की प्रस्तुति के साथ कुल देव महासू की आराधना की।

महासू मंदिर में बीते रविवार सुबह से देर रात तक देव दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। इस दौरान लोगों को कुल आराध्य देव महासू के दर्शन करने को घंटों लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं सुविधा के हंस फाउंडेशन के सहयोग से को विशाल भंडारे की व्यवस्था की। हजारों लोगों ने भंडारे में आकर लंगर छका। लोगों ने लोक-नृत्य के साथ पूरी रात देवता के नाम से रात्रि जागरण किया।
विज्ञापन


उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने महासू मंदिर में माथा टेका, वही कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज महासू मंदिर हनोल पहुंचने पर मंदिर समिति की ओर महासू महाराज के चित्र को देकर सम्मानित किया गया। सोमवार की रात्रि को हरियाली तीज पर महासू मंदिर हनोल में खुशहाली के प्रतीक जागड़ा मेले का जश्न मनाने को जौनसार-बावर, बंगाण क्षेत्र, यमुना घाटी, रवांई-जौनपुर हिमाचल के शिमला-सिरमौर जनपद के अलावा अन्य क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु रात्रि जागरण के लिए हनोल मंदिर पहुंचे।





देवता के दर्शन को सुबह से रात तक जुटी भारी भीड़

जौनसार-बावर के सबसे बड़े लोक पर्व जागरा मेले में देवता के दर्शन को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। सोमवार शाम तीन बजे से महासू मंदिर हनोल में देवता के दर्शन को लगी श्रद्धालुओं की लंबी लाइन मंगलवार रात चार बजे तक जारी रही। हजारों की संख्या में जुटे श्रद्धालुओं को देवता के दरबार में मत्था टेकने के लिए घंटों लाइन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। बारिश के बीच भी श्रद्धालु पूर श्रद्धा भाव के साथ जुटे रहे।
विज्ञापन






ये रहे मौजूद

एसडीएम युक्ता मिश्र, नायब तहसीलदार ग्यारू दत्त जोशी, संजय जोशी, रतन चौहान, नीरज शर्मा, सीआर राजगुरू, जितेंद्र चौहान, हरीश राजगुरू, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें